prayagraj news : चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर सांसद केसरी देवी पटेल से मुलाकात करते एएमए के पदाधिकारी।
- फोटो : prayagraj
देश के कई राज्यों में चिकित्सकों पर हुए हमलों के खिलाफ इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के सदस्य डॉक्टरों ने मुखर होकर एकजुटता दिखाई। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तीन सूत्री मांग करते हुए सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल को ज्ञापन दिया। इस संबंध में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया है।
एएमए अध्यक्ष डॉ. एमके मदनानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों से साथी चिकित्सकों को अवगत कराया। बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जान की परवाह न कर संक्रमितों की सेवा करने वाले चिकित्सकों ने शहादत दी है। एएमए की ओर से ऐसे 724 सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने देश के विभिन्न प्रदेशों में कोरोना काल के दौरान जान गंवाई।
prayagraj news : चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर सांसद रीता जोशी से मुलाकात करते एएमए के पदाधिकारी।
- फोटो : prayagraj
सचिव डॉ. राजेश मौर्य ने राष्ट्रीय महासचिव की बात दोहराई। बताया कि पिछले दो सप्ताह के अंदर दिल्ली, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में डॉक्टरों पर हिंसक हमले किए गए। इन घटनाओं में कई चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हुए। इन्हीं घटनाओं के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्नवान पर विरोध प्रदर्शन आयोजित कर ज्ञापन दिया जा रहा है।
सांसदों को दिए गए ज्ञापन में एएमए ने स्वास्थ्य प्रदाताओं को सुरक्षा मुहैया कराने, केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशन सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की घारा और अपराधिक गतिविधि शामिल करने की अपील की गई। साथ ही प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मांगें की गईं।
एएमए के इलेक्ट प्रे
सिडेंट डॉ. सुजीत ने बताया विरोध प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर चिकित्सकीय प्रतिष्टानों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया गया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष डॉ. एमके मदनानी, सचिव राजेश मौर्य, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधा रानी घोष, डॉ. सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।