prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय, प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
उनका विभागीय अफसरों के साथ बैठक का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अन्य कोई कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है लेकिन भाजपा की ओर से अभी तक समर्थित प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। जबकि, सपा पहले ही मालती यादव को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा भाजपा की ओर से अभी तक 29 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का ही दावा किया जा रहा है। जबकि, जीत के लिए कुल 84 में से 43 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी।
prayagraj news : जिला पंचायत प्रयागराज।
- फोटो : prayagraj
ऐसे में भाजपा के लिए अध्यक्ष की कुर्सी की राह आसान नहीं है। उप मुख्यमंत्री के दौरे को इस चुनावी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशी का नाम तय हो चुका है। उप मुख्यमंत्री इसकी घोषणा कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में अध्यक्ष उम्मीदवार के नाम की घोषणा के पीछे जिला पंचायत सदस्यों को संदेश देना भी है कि पूरी पार्टी उनके साथ है। भाजपा नेता का यह कहना भी है कि कई सदस्य पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उप मुख्यमंत्री की मौजदूगी में उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गंगापार के हंडिया से जिला पंचायत सदस्य कुंवर डॉ. वीके सिंह और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह का नाम फिलहाल आगे चल रहा है। इनमें से किसके नाम पर मुहर लगती है या किसी तीसरे के हाथ बाजी लगती है यह वक्त बताएगा।