चौफटका पुल के निर्माण में आएगी तेजी
बेगम बाजार पुल के निर्माण में सेना की सशर्त एनओसी का बजट आचार संहिता लागू होने से पहले जारी हो सकता है। सूबेदारगंज रेलवे पुल के निर्माण में सेना की भूमि अधिग्रहित करने का बजट भी जारी हो जाएगा। इसके बाद इन सभी पुलों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू होगा।
अलोपीबाग फ्लाईओवर को वित्त व्यय समिति से मंजूरी मिल गई है। शासनादेश प्राप्त होते ही कुछ दिनों में बजट जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी हफ्ते अलोपीबाग फ्लाईओवर का शासनादेश प्राप्त हो जाएगा। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, प्रयागराज