नगर निगम का बजट
प्रारंभिक अवशेष - 1815017127.48
आय - 14752955000.00
कुल आय - 16567972127.48
व्यय - 15619635000.00
बचत - 948337127.48
जलकल का बजट
प्रारंभिक अवशेष - 98368181
आय - 2594890059
कुल आय - 2693258240
व्यय - 2679184059
बचत - 14074181
000
जलकल के बजट के मूल बिंदु
कार्य राशि
सटिलिंक टैंक के चैनल-गेट वाल्व मरम्मत दो करोड़
बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन पर पाइपलाइन बिछाने 2.5 करोड़
स्टील बॉडी के 30 टैंकर की खरीद 2.40 करोड़
नलकूल और पाइपलाइन विस्तार 15.09 करोड़
बैठक के प्रमुख निर्णय
- मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए शासकीय अनुदान 12 करोड़ से 25 करोड़
- महाकुंभ के लिए शासकीय अनुदान 1.50 अरब से 4.50 अरब
- फर्नीचर क्रम, पॉलिश के लिए अनुदान 30 लाख से बढ़ाकर 60 लाख
- गृहकर से आय का लक्ष्य 1.35 अरब से घटाकर 1.30 अरब
- करेत्तर 25 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़
- कान्हा गोशाला का बजट दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़
- दाखिल खारिज से आय का लक्ष्य पांच करोड़ से बढ़ाकर छह करोड़
- संगम के आसपास के मोहल्लों में तैनात कर्मचारियों को वीआईपी ड्यूटी में न लगाया जाए
- सड़क निर्माण पर तीन अरब रुपये खर्च होंगे
0 विस्तारित क्षेत्र में दो-दो पार्क विकसित करने के साथ होगा सुंदरीकरण
डॉ.हेडगवार के नाम पर होगा चौराहा
जार्जटाउन थाना के पास स्थित चौराहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर होगा। कार्यकारिणी की बैठक में इसी के साथ अंदावा चौराहे पर पूर्व विधायक महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसका प्रस्ताव कार्यकारिणी सदस्य शिवसेवक सिंह ने रखा। सदन की मंजूरी के बाद नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
नालों की सफाई, कर्मचारियों से कराई जाएगी
कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुप्ता और अन्य सदस्यों ने नालों की सफाई का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि नालों की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। कहना था कि जहां मशीन नहीं जा सकती वहां कर्मचारियों से नालों की सफाई कराई जाए। ताकि सफाई सुनिश्चित होने के साथ खर्च में भी कमी आ सके। इसे सदस्यों ने मंजूरी दे दी। सदस्यों ने नालियों को हर सप्ताह सफाई कराने का मुद्दा भी उठाया।
विस्तारित क्षेत्रों में जमीन-मकान का पंजीकरण अप्रैल से
विस्तारित क्षेत्रों के लोगों को जमीन या मकान खरीदने पर नगर निगम में पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा दाखिल खारिज निगम से भी कराना होगा। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू होने जा रही है। कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शहर के 33 शौचालयों पर लटका है ताला
शहर में 33 सामुदायिक शौचालय बंद हैं। इन पर निगम ने ताला लगा रखा है। यह आंकड़ा नगर निगम का है जिसे अफसरों ने कार्यकारिणी की बैठक में रखा। महापौर ने सभी शौचालयों को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में महाकुंभ के मद्देनजर 100 स्थानों पर स्थाई तथा अस्थाई यूरिनल के निर्माण का निर्णय भी लिया गया। महापौर ने 20 दिनों में स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
मार्ग प्रकाश में गड़बड़ी का उठा मुद्दा
बैठक में स्ट्रीट लाइटें खराब रहने व कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही का मुद्दा उठा। महापौर ने निर्देश दिया कि सभी एजेंसियों से निर्धारित काम मार्च 2024 तक पूरे करा लिए जाएं। बता दें कि प्रकाश मार्ग का काम अब नगर निगम खुद देखेगा। इसका निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।
ऑनलाइन की जा सकेंगी शिकायतें
कार्यकारिणी सदस्यों ने दाखिल खारिज होने में देरी का मुद्दा उठाया। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि दाखिल खारिज, प्रकाश मार्ग आदि से संबंधित शिकायतें ऑनलाइन की जा सकेंगी। भवनों का मूल्यांकन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। बैनामा, दाखिल खारिज की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जाएगी। इसके लिए साफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है। अप्रैल से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इससे सभी की जवाबदेही तय होगी।
नगर निगम के इतिहास का यह सबसे भारी-भरकम बजट है। स्वच्छता और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया गया है। महाकुंभ के देखते हुए कई कार्य कराए जाएंगे, जिसका स्थाई लाभ शहरियों को मिलेगा। महाकुंभ से पहले बसवार में डंप कूड़े के 100 फीसदी निस्तारण के लिए बजट में कई प्रावधान किए गए हैं। इसे सुनिश्चित किया जाएगा। - गणेश केसरवानी, महापौर