उच्च शिक्षा विभाग में कुलसचिव के चार पदों, लोक निर्माण विभाग में सहायक वास्तुविद के सात और प्रशासनिक सुधार विभाग में निरीक्षक राजकीय कार्यालय के दो पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने थे। वहीं, उत्तर प्रदेश आयुष (आयुर्वेद) विभाग में रीडर (उपाचार्य) और प्रोफेसर (आचार्य) के सर्वाधिक 36 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होनी थी। इनमें रीडर (उपाचार्य) (काय चिकित्सा, कौमारभृत्य, रचना शारीर, क्रिया शारीर, द्रव्यगुण, अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद, रोग निदान, स्वास्थवृत्त, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र और संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत) के साथ प्रोफेसर (आचार्य) (कौमारभृत्य, रचना शारीर, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शल्य तंत्र, शलाक्य तंत्र और संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत) के पद शामिल हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) में रीडर (उपाचार्य) (अर्गेनन ऑफ मेडिसिन, रिपर्टरी, पैथालॉजी, विधि शास्त्र एवं विष विज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, शल्य क्रिया विज्ञान, स्त्री एवं प्रसूति रोग और सामुदायिक औषधि) के 32 पदों पर भर्ती होनी थी। उत्तर प्रदेश आयुष (यूनानी) में लेक्चरर अरबी के एक पद और प्रोफेसर (निस्वा व कबालत, इल्मुत अतफाल और तशरीहुल बदन) के तीन पदों पर भी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाना था। अभ्यर्थियों को अब तक इन भर्तियों का इंतजार है।