फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपण के साथ पौधों को बचाने की भी चुनौती, गोद लेकर करें रक्षा : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
Along with planting, the challenge of saving plants, protect them by adopting: Brajesh Pathak - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
जिले में इस वर्ष करीब 71 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को झूंसी स्थित कनिहार झील में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। साथ ही सभी से इसके लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया था जो विश्व रिकार्ड था। इस बार इस लक्ष्य को बढ़ाकर 35 करोड़ किया गया है। इसी क्रम में प्रयगाराज में करीब 71 लाख पौधे लगाए जाएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले अभियान के पहले दिन ही प्रयागराज में 50 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण के साथ उन्हें बचाए रखने की भी चुनौती है।
इसके लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं अफसराें केसाथ लेखपालों, ग्राम सचिवों से भी पौधे गोद लेने तथा उनके सरंक्षण की जिम्मेदारी उठाने की अपील की। सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य आदि ने भी पौधरोपण किया तथा इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। झील तथा आसपास के क्षेत्रों में एक हजार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खिलौने, बर्तन आदि वस्तुएं प्रदान की। नेहरू युवा केंद्र के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक तथा सेंट एंथोनी की छात्राओं ने नृत्य एवं संबोधन के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता को भी आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बहादुरपुर ब्लॉक प्रथम, सोरांव द्वितीय तथा चाका की टीम तृतीय रही। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी अनिल कुमार, डीआईजी राकेश सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, एसएसपी शैलेश पांडेय, सीडीओ शिपू गिरि, प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
कनिहार में बनेगा पार्क
करीब 300 एकड़ में फैले कनिहार झील को पार्क एवं पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जाएगा। यह चंद्रशेखर आजाद पार्क की तर्ज पर बनाया जाएगा। सांसद केशरी देवी पटेल तथा विधायक प्रवीण पटेल ने उप मुख्यमंत्री से इसकी मांग की। उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव भी शासन के पास भेजा गया है। इस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि कनिहार में पार्क के प्रस्ताव को शासन में रखेंगे और इसके लिए बजट स्वीकृत कराने की पूरी कोशिश करेंगे।
भाजपाइयाें ने किया स्वागत
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रयागराज आगमन पर बमरौली एयरपोर्ट समेत अन्य स्थलों पर स्वागत किया। इस दौरान सुबोध सिंह, विजय द्विवेदी, पतविंदर सिंह, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
बीपीसीएल परिसर में हुआ पौधरोपण
नैनी स्थित बीपीसीएल परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। पौधरोपण करने वालों में रजनीश श्रीवास्वतव, राकेश जायसवाल, संत प्रसाद पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मदरसों में हुआ पौधरोपण
मंगलवार को मदरसों में भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में मदरसा जामिया मोइनिया में मुख्य संचालक शफीकुर्रमान की अगुवाई में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें