Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo
- फोटो : prayagraj
पुलिस आलोक के पुराने मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल करेगी। फिलहाल बंसल के मर्डर के बाद से ही आलोक का कुछ पता नहीं है, न ही उसने मोबाइल खोला है। हो सकता है कि वह दूसरा मोबाइल प्रयोग कर रहा हो। पुलिस की एक टीम जल्द ही पटना स्थित उसके घर जाएगी और पता लगाएगी कि वह अंतिम बार गांव कब गया था?
आलोक ने गाजियाबाद में ऑफिस खोला था और नोएडा में रहता था। जल्द ही पुलिस दोनों जगहों पर दबिश दे सकती है। उसके आफिस में काम करने वालों और पास पड़ोस में रहने वालों से भी उसके बारे में पूछताछ की जाएगी। अगर वह नहीं मिला तो विवेचक उस पर इनाम के लिए शासन को संस्तुति करेगा और वह इनामी घोषित हो जाएगा। आलोक ही नहीं इस मामले में फरार अन्य शूटरों पर भी जल्द ही इनाम घोषित किया जा सकता है।
prayagraj news : डॉ. एके बंसल का हत्यारोपी शूटर शोएब।
- फोटो : prayagraj
prayagraj news : डॉ. एके बंसल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार शूटर।
- फोटो : prayagraj