फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए में 60 संपत्तियों का आवंटन, लॉटरी में गड़बड़ी के आरोप पर हंगामा

विज्ञापन
Allotment of 60 properties in PDA, uproar over allegations of lottery disturbances
विज्ञापन
प्रयागराज। पीडीए में मंगलवार को दीपावली के पहले विज्ञापित संपत्तियों के 60 आवेदकों का अपना आशियाना मिला। पीडीए सभागार में लॉटरी के दौरान कसारी मसारी योजना के फ्लैटों में गडबड़ी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। हो हल्ला कर रहे लोगों को अफसरों ने समझाया। फिर क्रमश: फ्लैट और संपत्तियां आवंटित की गईं।
विज्ञापन

विशेष कार्याधिकारी आलोक कुमार पांडेय के मुताबिक पंजीकृत आवेदकों को स्वतंत्र पर्यवेक्षक अवकाश प्राप्त आईएएस महावीर यादव के निर्देशन में आवंटन किया गया। इस दौरान नीलामी और लॉटरी पद्धति से लोगों को क्रमश: संपत्तियां (भूखंड- फ्लैट) आवंटित की गईं। उन्होंने बताया कि आवंटन से प्राधिकरण ने लगभग 17,52,45,870 रुपये की संपत्तियां निस्तारित कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें