फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एलाइंस एयर के विमान को नहीं दी उतरने की अनुमति, इंडिगो को दे दी

Sun, 24 Dec 2023 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडिगो को रनवे पर अनुमति देने और एलाइंस एयर को अनुमति न देने के मामले की जानकारी जब एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष केशरी देवी पटेल को हुई तो उन्होंने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने वायुसेना के संबंधित अफसरों से इस बारे में बात भी की।
विज्ञापन
Indigo Flight - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट के रनवे पर शनिवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने शाम को एलाइंस एयर की बिलासपुर से प्रयागराज आने वाले विमान को उतरने की अनुमति खराब मौसम का हवाला देते हुए नहीं दी। वहीं इसके कुछ देर बाद अंधेरा होने पर इंडिगो के देहरादून से आने वाले विमान को उतरने की अनुमति दे दी गई। इसे लेकर एलाइंस एयर के विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में खासी नाराजगी रही। यात्रियों ने कहा कि एलाइंस एयर के विमान को खराब मौसम का हवाला देते हुए उतरने की अनुमति नहीं दी, वहीं कुछ देर बाद इंडिगों के विमान को उतरने की अनुमति दे दी गई। जबकि दोनों के ही विमान एटीआर श्रेणी के रहे।

विज्ञापन


इंडिगो को रनवे पर अनुमति देने और एलाइंस एयर को अनुमति न देने के मामले की जानकारी जब एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष केशरी देवी पटेल को हुई तो उन्होंने खासी नाराजगी जताई। उन्होंने वायुसेना के संबंधित अफसरों से इस बारे में बात भी की। सांसद ने कहा कि यह रवैया ठीक नहीं है। इसके पूर्व 21 दिसंबर को भी एटीसी ने एलाइंस एयर की बिलासपुर विमान को यहां उतरने की अनुमति नहीं दी थी।

उधर शनिवार को एटीसी द्वारा विमान उतरने की अनुमति न दिए जाने की वजह से उसके यात्रियों को खासी परेशानी हई। बताया जा रहा है कि 72 सीट वाले विमान की 70 सीटें भरी हुई थी। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एयरपोर्ट में कई विमानों का आवागमन शनिवार को विलंब से हुआ। बंगलुरू से आने वाला विमान सुबह 10.40 की जगह 1.16 बजे यहां उतरा।
विज्ञापन


इसकी रवानगी यहां से 1.51 बजे हुई, जबकि इसके जाने का समय सुबह 10.55 बजे है। वहीं मुंबई से प्रयागराज के लिए विमान 12.55 की जगह यहां 1.56 बजे उतरा। इसकी रवानगी बाद में एक घंटे की देरी से दोपहर ढाई बजे हुई। इसी तरह इंडिगो की दिल्ली उड़ान 40 मिनट की देरी से दोपहर 3.45 बजे यहां से हुई। प्रयागराज-देहरादून फ्लाइट दोपहर 12 बजे की जगह 1.55 बजे यहां से उड़ान भर सकी। वापसी में यह विमान शाम 4.05 की जगह 5.55 बजे आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें