नया समय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दिल्ली से विमान यहां सुबह 10.05 बजे पहुंचेगा। 25 मिनट के ठहराव के बाद यही विमान बिलासपुर के लिए 10.30 बजे उड़ान भरेगा। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय 11.55 बजे रहेगा।
एलाइंस एयर ने दिल्ली-प्रयागराज विमान का समय बदल दिया है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह नौ बजे की बजाय अब 8.10 बजे होगी। प्रयागराज से दिल्ली के लिए इसकी वापसी दोपहर दो बजे होगी। नया समय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दिल्ली से विमान यहां सुबह 10.05 बजे पहुंचेगा। 25 मिनट के ठहराव के बाद यही विमान बिलासपुर के लिए 10.30 बजे उड़ान भरेगा। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय 11.55 बजे रहेगा।
विज्ञापन
वापसी में बिलासपुर से प्रयागराज के लिए 12.20 बजे उड़ान भरेगा। यहां दोपहर 1.35 बजे आएगा। बाद में दोपहर दो बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होगा। दिल्ली पहुंचने का समय दोपहर 3.50 बजे रहेगा। पहले की तरह विमान प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को ही संचालित होगा। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य धनंजय सिंह का कहना है कि विमान का प्रयागराज से समय शाम को होना चाहिए। दिल्ली से चलने का समय ठीक है। यहां से शाम पांच बजे के बाद चलाया जाए तो बेहतर रहेगा।