फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मोबाइल फोन दिलाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी

Thu, 01 Oct 2026 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चार युवकों पर मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चार युवकों पर मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को मऊआइमा थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का कहना है कि सोरांव क्षेत्र के दो युवकों से उसकी मोबाइल पर बातचीत होती थी। इसी दौरान दोनों से उसकी मित्रता हो गई। आरोप है कि 23 सितंबर को दोनों युवकों ने नया मोबाइल फोन दिलाने का लालच देकर उसे मऊआइमा चौराहे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसे कार में बैठा लिया गया। युवती का आरोप है कि कार में पहले से दो युवक और सवार थे।

आरोप है कि चारों युवक उसे मऊआइमा-कलंदरपुर मार्ग स्थित एक खंडहरनुमा भवन में ले गए। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। बुधवार को उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि जांच एजेंसियां भी मामले की पड़ताल कर रही है। ग्राम प्रधान के अनुसार, युवती वर्तमान में अपने मामा के यहां रहती है। वह मऊआइमा क्षेत्र की ही दूसरी ग्राम सभा के एक पुरवे की रहने वाली है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा जगदीश कुशवाहा ने बताया कि युवती पूर्व में सोरांव थाने में भी इसी तरह की शिकायत दर्ज करा चुकी है। अब मऊआइमा थाने में तहरीर दी गई है। शिकायतकर्ता के बयान और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसीपी फूलपुर राज कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें