विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी अथवा अन्य वस्तुओं की आवाजाही और उनके अवैध भंडारण पर कार्रवाई के लिए केंद्रीय माल और सेवाकर (सीजीएसटी) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क की इंटेलीजेंस टीम अलर्ट मोड पर आ गई है।
प्रयागराज जोन में इसके लिए सीजीएसटी ने पांच टीमों का गठन किया है। साथ ही प्रयागराज जोन के 14 जिलों के 500 से ज्यादा गोदामों को संदेह के घेरे में रखा गया है। दरअसल प्रदेश में पहले चरण का चुनाव दस फरवरी को होना है, जबकि प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में चौथे, पांचवेंं एवं छठेचरण में मतदान होगा।
मतदान की तिथि घोषित होने केसाथ ही वोटरों को लुभाने के लिए राजनैतिक दल द्वारा पुरजोर कोशिश की जा रही है। चुनाव अवधि के दौरान बेहिसाब नकदी, तस्करी किए हुए माल, प्रतिबंधित / वर्जित माल, जाली भारतीय मुद्रा, सोना व शराब की आवाजाही हो सकती है। इसी वजह से प्रयागराज जोन में बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज एवं भदोही जिले में विभागीय टीम सक्रिय हो गई है।
सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर गौरव चंदेल ने बताया कि विभागीय टीम कहीं भी नाकेबंदी कर चेकिंग कर सकती हैं। वहीं सूचना के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। टीम प्रदेश के अंदर व बाहर से आने वाली शराब, एवं अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखेगी।
आम लोगों से भी कहा गया है कि प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने केलिए वस्तुओं या नकदी के अवैध भंडारण, आवाजाही, जाली भारतीय मुद्रा, सोना व शराब की आवाजाही की सूचना देने या सूचित करने में संकोच न करें । सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। सूचना देने केलिए विभाग की ओर से मोबाइल नंबर भी जारी किए गए है। इसके अलावा प्रयागराज एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले लोगों की निगराानी केलिए टीम का गठन किया गया है।
इन नंबरों पर दी जा सकती हैसूचना 0 प्रयागराज के लिए 8765639743 0 कौशांबी के लिए 9307089669 0 जौनपुर, प्रतापगढ़, भदोही के लिए 9412328247 0 रायबरेली, फतेहपुर व अमेठी के लिए 9455014107 0 अयोध्या, बस्ती, सुल्तानपुर व अंबेडकर नगर के लिए 9415166066 0 बांदा व चित्रकूट के लिए 9415367849