80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को विभाग की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों से भी आवेदन मांगे गए हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के जिन बालक बालिकाओं के माता-पिता दोनों 80% से अधिक दिव्यांग हैं उनके भरण-पोषण के लिए विभाग की ओर से पिछले साल ही योजना शुरू की गई थी।
विभाग की ओर से इसके लिए सर्वे भी कराया गया था लेकिन कोई भी आवेदन नहीं आया। अब इस योजना में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत 80% या इससे अधिक दिव्यांग बालक बालिका के भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद उनका पालन पोषण करने वाले अभिभावक को दी जाएगी।
यह मदद 18 वर्ष की आयु तक दी जाएगी। ऐसे पात्रों की पहचान के लिए विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। अभिभावक इसके लिए विकास भवन स्थित कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।