फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डिग्री, माइग्रेशन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी करने वाले काउंटर भी बंद

Tue, 18 Jan 2022 06:31 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से स्पेशल काउंटर खोले जाने की मांग की है। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जारी आंदोलन के दौरान मंगलवार को छात्रों ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए भटक रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय 23 जनवरी तक बंद हो गया है। विश्वविद्यालय में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू कर दी गई है। सभी काउंटर बंद हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से स्पेशल काउंटर खोले जाने की मांग की है। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जारी आंदोलन के दौरान मंगलवार को छात्रों ने इस मुद्दे पर चर्चा की। छात्र नेता अजय यादव सम्राट ने कहा कि छात्रों से संबंधित सभी रिकॉर्ड परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में रखे हैं, लेकिन विश्व विद्यालय बंद होने के कारण परीक्षा नियंत्रक कार्यालय भी नहीं खुल रहा है और डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी करने वाले काउंटर भी बंद हैं।

तमाम अभ्यर्थियों को माइग्रेशन और प्रोविजनल सर्टिफिकेट की जरूरत है। मौजूदा समय में कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा रहे हैं। कई शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में डिग्री, माइग्रेशन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट न मिलने के कारण अभ्यर्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


छात्र अरविंद सिंह, नवनीत यादव, हरेंद्र यादव, अमित कुमार, आदित्य कुमार का कहना है कि अन्य विश्वविद्यालयों में जरूरी काम नहीं रुके रहे हैं, लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवश्यक कार्य भी ठप हो गए हैं। वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू होने का कोई फायदा नहीं, क्योंकि जब काउंटर ही नहीं खुलेंगे तो छात्रों को डिग्री, माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट कैसे मिलेंगे। छात्रों ने मांग की है किसके लिए स्पेशल काउंटर खोले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें