सत्ताधारी दल भाजपा के चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के खिलाफ कोखराज में कोविड प्रोटोकॉल एवं आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है।
विधायक ने भरवारी स्थित अपने कॉलेज में वर्चुअल कार्यक्रम कर रानी लक्ष्मी बाई प्रतिभा खोज परीक्षा के 40 मेधावियों को स्कूटी व नौ हजार से ज्यादा बेटियों को पुरस्कार वितरित किया था।
सोशल मीडिया में मामला वायरल होने के बाद फ्लाइंग स्कॉयड टीम-2 की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कांग्रेस नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।