प्लेटफॉर्म टिकट भी होगा महंगा
स्टेशन डेवलपमेंट फीस योजना अगर लागू होती है तो प्लेटफॉर्म टिकट का दाम भी दस रुपये बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशनों का नए सिरे से विकास पूरा होने के बाद ही यात्रियों से यह फीस वसूली जाएगी।
वैसे यह योजना कब से लागू की जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। रेलवे के एक अफसर ने बताया कि एसडीएफ लगाने से राजस्व सुनिश्चित होगा और रेलवे स्टेशनों के नए सिरे से विकास के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। बता दें कि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।
एसडीएफ के तहत रेलवे बोर्ड के सर्कुलर में शुल्क लिए जाने की बात कही गई है। शुल्क कब से लगेगा यह अभी तय नहीं है। -मोहित चंद्रा, डीआरएम प्रयागराज मंडल।