फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्रयागराज समेत तीन स्टेशनों पर महंगा होगा रेल सफर, स्टेशन डेवलपमेंट फीस लिए जाने की तैयारी

Wed, 12 Jan 2022 07:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

एसडीएफ की दर अलग-अलग क्लास केयात्रियों के लिए अलग-अलग होगी। रेल मंत्रालय के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार, स्टेशन से ट्रेन में बैठने के लिए 10 रुपये से 50 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। यह यूजर फीस तीन कैटेगरी में होगी।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, कानपुर ,ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में ज्यादा रेल किराया देना पड़ सकता है। इन तीनों ही रेलवे स्टेशनों पर रेल प्रशासन द्वारा एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन डेवलपमेंट फीस (एसडीएफ) लिया जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएफ की दर अलग-अलग क्लास केयात्रियों के लिए अलग-अलग होगी। रेल मंत्रालय के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार, स्टेशन से ट्रेन में बैठने के लिए 10 रुपये से 50 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। यह यूजर फीस तीन कैटेगरी में होगी।

एसी क्लास के लिए 50, स्लीपर क्लास के लिए 25 और अनारक्षित क्लास के लिए 10 अतिरिक्त रुपये देने होंगे। बोर्ड के सर्कुलर मेंं स्पष्ट किया गया है कि शुल्क का भुगतान यात्रियों को अलग से नहीं देना होगा।
विज्ञापन


टिकट के काटते वक्त ही इस चार्ज को ले लिया जाएगा। हालांकि यह शुल्क उत्तर मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर लागू नहीं होगा। पहले चरण में वे स्टेशन शामिल किए गए हैं जहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और ग्वालियर रेलवे स्टेशन ही आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय बनाए जाने हैं ।

विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट भी होगा महंगा

स्टेशन डेवलपमेंट फीस योजना अगर लागू होती है तो प्लेटफॉर्म टिकट का दाम भी दस रुपये बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशनों का नए सिरे से विकास पूरा होने के बाद ही यात्रियों से यह फीस वसूली जाएगी।

वैसे यह योजना कब से लागू की जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। रेलवे के एक अफसर ने बताया कि एसडीएफ लगाने से राजस्व सुनिश्चित होगा और रेलवे स्टेशनों के नए सिरे से विकास के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। बता दें कि आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है।

एसडीएफ के तहत रेलवे बोर्ड के सर्कुलर में शुल्क लिए जाने की बात कही गई है। शुल्क कब से लगेगा यह अभी तय नहीं है। -मोहित चंद्रा, डीआरएम प्रयागराज मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें