इससे पहले शनिवार को भी एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसी के साथ मेला क्षेत्र में कोरोनावायरस ओं की संख्या 24 घंटे के अंदर बढ़कर दो हो गई है । बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और मेला क्षेत्र में जांच दर भी बढ़ाई जा रही है।
संगम की रेती पर संतो भक्तों के सबसे बड़े समागम के रूप में माघ मेला बसने से पहले ही नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है । रविवार को माघ मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को भी एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसी के साथ मेला क्षेत्र में कोरोनावायरस ओं की संख्या 24 घंटे के अंदर बढ़कर दो हो गई है । बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और मेला क्षेत्र में जांच दर भी बढ़ाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा सके । मुख्य चिकित्सा अधिकारी नानक सरन ने मेला क्षेत्र में दो सिपाहियों के संक्रमित होने की पुष्टि की है।
स्वास्थ्य विभाग के मेला इंचार्ज जयकिशन ने बताया कि कोरोनावायरस मरीजों के पाए जाने के बाद मेला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है । संक्रमण और बड़ा तो उन स्थानों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित कर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाएगा । दोनों संक्रमित सिपाही माघ मेला में एलआईयू की यूनिट में तैनात हैं। इनमें से एक को कोटवा बनी और दूसरे को एसआरएन में आइसोलेट कर दिया गया है ।