शिक्षक भर्ती के 23 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अब 28 एवं 29 अक्तूबर को प्रयागराज। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल घोषित किए गए 23 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग के आयोजन एवं नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
नई तिथि 28 एवं 29 अक्तूबर निर्धारित की गई है। काउंसलिंग एवं नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि पहले 22 एवं 23 अक्तूबर को प्रस्तावित थी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से काउंसलिंग की तिथि में बदलाव किया जा रहा है। अब 28 एवं 29 अक्तूबर को काउंसलिंग होगी और नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।