फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में ही सांसद रीता जोशी ने अपने पति का मनाया जन्मदिन

Tue, 15 Sep 2020 07:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अस्पताल में भर्ती इलाहाबाद की सांसद रीता जोशी अपनी पति को केक खिलाते हुए। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सांसद एवं वरिष्ठ नेता डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अपने पति पीसी जोशी का जन्मदिन मनाया। पीसी जोशी को केक खिलाने की फोटो भी रीता जोशी ने आज अपने कुछ करीबी भाजपा नेताओं के साथ शेयर भी की ।
विज्ञापन


सांसद रीता और उनके पति पीसी जोशी दोनों ही पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से ही दोनों का मेदांता में उपचार चल रहा है। सांसद रीता का पहले पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था लेकिन बाद में उन्हें गुड़गांव मेदांता में शिफ्ट किया गया। मेदांता में सांसद रीता के साथ उनके पति, बहू और पोती का भी इलाज चल रहा है।

पीजीआई से मेदांता शिफ्ट होने के बाद सांसद रीता जोशी को आईसीयू में रखा गया। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद मंगलवार को ही उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट होने के बाद सांसद रीता ने आज अपने पति पीसी जोशी का अस्पताल में ही जन्मदिन मनाया इस दौरान वहां केक काटा गया। अभिषेक के मुताबिक चिकित्सकों ने सांसद रीता जोशी की तबीयत में सुधार बताया है और उम्मीद जताई है कि सप्ताह भर में ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें