फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आतिफ के हरफनमौला प्रदर्शन से इलाहाबाद पश्चिम ने जीता खिताब

Sun, 18 Oct 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
केपी कॉलेज मैदान में नीलम कार​वरिया कप के फाइनल  मुकाबले में शॉट लगाता फूलपुरटीम का बल्ले - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र ने शनिवार को फूलपुर विधानसभा को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत में आतिफ साजिद के हरफनमौला प्रदर्शन (नाबाद 45 रन और तीन विकेट) किया। उन्हें फाइनल मैच और प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी फूलपुर विधानसभा की टीम 18.2 ओवर में 118 रन बनाए। फूलपुर के देवांश पाठक ने 43 और जितेंद्र यादव ने 17 रन की पारी खेली। इलाहाबाद पश्चिम आतिफ ने तीन विकेट, मो. तैमूर व देव प्रकाश सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इलाहाबाद पश्चिम ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। सागर शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मो. तैमूर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। अमितेश शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ फील्डर बने।
विज्ञापन

विजेता की टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता को ट्रॉफी व 60 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उपस्थित रहे।
इस दौरान इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डॉ. सुरेश द्विवेदी, आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, शेष नारायण करवरिया, वैभव करवरिया, संदीप करवरिया, गौरव करवरिया, समृद्धि करवरिया, सुयश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें