छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हुई भिड़ंत के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) दो जनवरी से खुलने जा रहा है। छात्र नेताओं ने 12 जनवरी को छात्र महापंचायत की घोषणा कर रखी है। सोमवार से विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र क्लास कैंपेनिंग शुरू करेंगे।
छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हुई भिड़ंत के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) दो जनवरी से खुलने जा रहा है। छात्र नेताओं ने 12 जनवरी को छात्र महापंचायत की घोषणा कर रखी है। सोमवार से विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र क्लास कैंपेनिंग शुरू करेंगे। वहीं, परिसर में छात्रों के जुटने पर तनाव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्डों की ओर से छात्रों पर किए गए हमले के बाद विश्वविद्यालय परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय और पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि दोषी सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाए और सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। छात्रों की कोई मांग पूरी नहीं हुई है, बल्कि छात्र नेताओं पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने से तनाव बढ़ गया है।
सुरक्षा गार्ड और छात्र आमने-सामने न आएं, इसके लिए घटना के बाद ही विश्वविद्यालय के सभी मेन गेट और अफसरों के दफ्तरों के बाहर तैनात सुरक्षा गार्डों को हटा लिया गया था। छात्रसंघ भवन के सामने वाला गेट पूरी तरह से पुलिस फोर्स के हवाले किया जा चुका है। अब तक वहां सुरक्षा गार्डों को तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उधर, छात्र नेताओं ने छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि और छात्रों पर हुए हमले के मामले में 12 जनवरी को छात्रसंघ भवन के सामने छात्र महापंचायत के आयोजन की घोषणा कर रखी है। आंदोलन कर नेतृत्व कर रहे अजय यादव सम्राट का कहना है कि सोमवार से विश्वविद्यालय खुलने पर छात्र महापंचायत के लिए दिन में क्लास कैंपेनिंग और शाम को डेलीगेसी कैंपेनिंग की जाएगी।