फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति पद का इंटरव्यू पूरा, मंत्रालय ने मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक अभ्यर्थी की अर्हता पर आपत्ति लगाए जाने की हो रही चर्चा
विज्ञापन

-जांच-पड़ताल के बाद जल्द होगी स्थायी कुलपति की नियुक्ति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए मंगलवार को ऑनलाइन इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई। हालांकि इस बीच चर्चा शुरू हो गई है कि एक अभ्यर्थी की अर्हता पर कुछ लोगों ने सवाल उठाते हुए शिक्षा मंत्रालय में शिकायत कर दी है और मंत्रालय ने इंटरव्यू देने वाले सभी अभ्यर्थियों की अर्हता से संबंधित अभिलेख तलब कर लिए हैं। जांच-पड़ताल के बाद जल्द ही इविवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति कर दी जाएगी। सितंबर में इविवि में नए कुलपति के आने की उम्मीद है।
कुलपति पद पर नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों की अर्हता से संबंधित अभिलेखों की जांच-पड़ताल सामान्य तौर पर होती है। लेकिन, चर्चा यह भी है कि प्रयागराज से आवेदन करने वाले शिक्षकों में से किसी एक की अर्हता पर आपत्ति जताते हुए शिक्षा मंत्रालय में शिकायत की गई है, जिसके बाद मंत्रालय ने उन सभी विश्वविद्यालयों से शिक्षकों की अर्हता से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं, जिन विश्वविद्यालयों के शिक्षक इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल हुए। हालांकि यह मामला अभी चर्चा तक ही सीमित है। इस बारे में इविवि के पीआरओ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी को इविवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति का इंतजार है। इंटरव्यू में विभिन्न विश्वविद्यालयों से तकरीबन 15 शिक्षकों ने भागीदारी की। विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति का पद रिक्त हुए आठ माह पूरे होने जा रहे हैं। स्थायी कुलपति के न होने के कारण विश्वविद्यालय में कई नीतिगत फैसले अटके हुए हैं। साथ ही शिक्षक भर्ती फंसी हुई है। विश्वविद्यालय को स्थायी कुलपति मिलने के बाद इन तमाम महत्वपूर्ण कार्योे को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें