अभ्यर्थियों को लेना होगा स्क्रीनशॉट
प्रमाण के रूप में परीक्षा के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को स्क्रीनशॉट/फोटो लेना होगा। घोषित प्रारंभिक समय से तीन मिनट के बाद उम्मीदवार सब्मिट बटन पर क्लिक करके अपने उत्तर जमा कर सकेंगे, अन्यथा परीक्षा अवधि पूरी होने के बाद ‘उत्तर और उत्तर चिह्नित’ प्रश्न स्वचालित रूप से संरक्षित हो जाएंगे। परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न मानी जाएगी।
ऐसे करें लॉगिन
दिए गए परीक्षा लिंक ‘:https://onlineauexam.com’ पर उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर लॉगिन आईडी के स्थान पर उल्लिखित संबंधित पाठ्यक्रम भाग-3 के अपना रोल नंबर और पासवर्ड के स्थान पर नामांकन संख्या भरनी होगा। लॉगिन करने पर अभ्यर्थियों को कैंडिडेट प्रोफाइल डिटेल में उनका नाम एवं उनके द्वारा चुने गए विषय, पाठ्यक्रम, परीक्षा का नाम दिखाई देगा। विवरण देखने के बाद नेक्स्ट का बटन दबाकर अगली स्क्रीन पर जा सकेंगे, जिसमें वह परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश देख सकेंगे। इसके बाद नीचे स्थित चेक बॉक्स पर क्लिक करना होगा और परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर स्टार्ट बटन पर क्लिक करके परीक्षा में प्रवेश कर सकेंगे।
हेल्पलाइन नंबर: ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर ‘18008893422’, ‘18008893922’, ‘18008894622’, ‘7839878012’। अभ्यर्थी सुबह आठ से शाम पांच बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।