एडीसी में यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) के कीडगंज और जीरो रोड परिसर में बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह के अनुसार ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा इसी सत्र 2024 या इससे पूर्व उत्तीर्ण की है और प्रवेश के इच्छुक हैं, वे कॉलेज परिसर में सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच उपस्थित होकर नामांकन फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।