पाठ्यक्रमवार आए आवेदन
पाठ्यक्रम आवेदनों की संख्या
बी.वोक (फूड प्रोसेसिंग) 52
बी.वोक (मीडिया प्रोडक्शन) 24
बी.वोक साफ्टवेयर डेवलपमेंट 173
बीए मीडिया स्टडीज 132
बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी 114
बीए 16193
बीकॉम 5839
बीएफए 550
बेचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (बीपीए) 73
बीएससी जीव विज्ञान 5334
बीएससी गणित 7468
बीएएलएलबी 6273
बीसीए 1368
पांच वर्षीय बीसीए एंड एमसीए 477
फाइव ईयर कोर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट 57
पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी गृह विज्ञान 66
पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए 505
अभ्यर्थियों के लिए विशेष जानकारी
फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज विभाग के अध्यक्ष के अनुसार पीएचडी फूड एंड न्यूट्रीशन पाठ्यक्रम के क्रेट लेवल-एक में अनारक्षित के 205, ओबीसी के 165, एससी के 159 एवं ईडब्ल्यूएस के 171 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी लेवल-दो की परीक्षा में शामिल होने के लिए चार अगस्त तक सभी दस्तावेज, शोध पत्र जमा कर दें। एक अन्य सूचना के अनुसार पीएचडी टेक्सटाइल एंड एप्रेल डिजाइनिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा क्रेट लेवल-एक में सामान्य के 172 तक अंक पाने वाले भी क्रेट लेवल-दो में शामिल होने के लिए चार अगस्त तक दस्तावेज एवं शोध पत्र जमा कर दें।
मध्य एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट लेवल-दो के तहत प्रजेंटेशन और इंटरव्यू तीन अगस्त को सुबह 10:30 बजे से होगा।
- अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट लेवल-दो का साक्षात्कार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगा। एक अन्य सूचना के अनुसार एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अनारक्षित के 128, ईडब्ल्यूएस के 118, ओबीसी के 112, एससी के 93 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी ई-काउंसलिंग पटल पर 29 जुलाई से दो अगस्त के बीच सभी दस्तावेज जमा कर दें।
- मानव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष के अनुसार क्रेट में सफल अभ्यर्थी तीन अगस्त तक शोध पत्र जमा कर दें।