फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए विषयों के कॉम्बिनेशन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए, बीएससी में प्रवेश के लिए विषयों के कॉम्बिनेशन तय
विज्ञापन

0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए इविवि की वेबसाइट पर ब्रोशर जारी
0 इविवि प्रशासन की बैठक में परीक्षा की तैयारियों पर हुआ मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2022-23 के तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयू सेट) के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर ब्रोशर जारी कर दिया है। इसमें विषयों के कॉम्बिनेशन दिए गए हैं, जिनमें प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी गई है, जो सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएगी।
छात्र-छात्राओं को बीएससी बायो में पांच तरह के विषयों के कॉम्बिनेशन, बीएससी मैथ्स में सात तरह के विषयों के कॉम्बिनेशनल और बीए में 100 तरह के विषयों के कॉम्बिनेशन के विकल्प मिलेंगे। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ब्रोशर जारी होने के साथ ही शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सीयू सेट के लिए चेयरमैन नियुक्त किए गए प्रो. आशीष सक्सेना, कोऑर्डिनेटर प्रो. जेके पति, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक रहे प्रो. आईआर सिद्दीकी और रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने अनौपचारिक बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीयू सेट के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों एडीसी, आर्य कन्या, सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में दाखिले होने हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यूजीसी की गाइडलाइन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही प्रवेश से जुड़े अन्य मसलों पर विचार विमर्श किया गया। चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना ने बताया कि जल्द ही प्रवेश कमेटी का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें