फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : दो हॉस्टलों के छात्र भिड़े, पथराव में चार घायल, दोनों पक्ष के लोग थाने पर डंटे

Tue, 11 Apr 2023 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हॉस्टलों के छात्र सोमवार को आपस में भिड़ गए। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर शुरू हुआ झगड़ा सड़क तक पहुंच गया। दोनों तरह से पथराव किया गया और इसमें चार छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हॉस्टलों के छात्र सोमवार को आपस में भिड़ गए। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के बाहर शुरू हुआ झगड़ा सड़क तक पहुंच गया। दोनों तरह से पथराव किया गया और इसमें चार छात्र घायल हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों की ओर से कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है।

सोमवार सुबह एसएसएल हॉस्टल और पीसीबी हॉस्टल के कुछ छात्र किसी काम से चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे थे। वहां किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे को देखने की धमकी देते हुए परिसर में ही बरगद पेड़ के पास भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों हॉस्टल के छात्र वहां से चले गए। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद ही दोनों हॉस्टलों से छात्रों के गुट सड़क पर पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें चार छात्र घायल हो गए। भीड़ बढ़ने लगी तो छात्र अपने हॉस्टलों की ओर लौट गए। घटना अपराह्न दो बजे के आसपास की है। एसएस हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह का कहना है कि शाम को उन्हें घटना सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। अगर हॉस्टल के छात्रों की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें हॉस्टल से निष्कासित किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आंतरिक परीक्षा के दौरान एमएससी के छात्र को पीटा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सोमवार दोपहर रसायन विज्ञान विभाग में आंतरिक परीक्षा दे रहे पीजी के छात्र की दो छात्रों ने पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र की शिकायत पर इविवि प्रशासन ने दोनाें छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं, पीड़ित छात्र ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।

इविवि में एमएससी की परीक्षाएं चल रहीं हैं। जौनपुर निवासी शिवम मिश्रा रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी का छात्र है। शिवम का आरोप है कि दो बजे के आसपास जब वह आंतरिक परीक्षा दे रहा था, तभी शिवांश श्रीवास्तव और अभय प्रताप सिंह रसायन विज्ञान विभाग पहुंचे और उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि शिवम का शिवांश और अभय से किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। फिलहाल घटना के बाद शिवम ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार को भी मामले की जानकारी दी, जिसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने दोनों आरोपी छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें