फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह की सेहत बिगड़ी, इविवि में तनाव

विज्ञापन
Allahabad University student union protest - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्रसंघ बहाली के लिए छात्रों का आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि भोर में छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह की सेहत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं, आमरण अनशन समाप्त करने की अपील के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष को एक और पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


छात्रसंघ बहाली के लिए नौ छात्र नेताओं ने आमरण अनशन शुरू किया था। अनशन के तीसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत खराब हो गई थी और दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को भोर में छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह को अचानक बेचैनी होने लगी और तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम उन्हें पुलिस बल की देखरेख में बेली अस्पताल ले गई। हालांकि देर शाम महामंत्री इलाज के बाद देर शाम अस्पताल से रिलीव कर दिया गया।

वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव समेत अनशन पर बैठे अन्य छात्रों को भी ब्लडप्रेशर की दिक्कत शुरू हो गई है। छात्रों की तबीयत बिगड़ने से इविवि परिसर में तनाव लगातार बढ़ रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार की ओर से छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव को पत्र लिखकर आमरण अनशन समाप्त करने के लिए फिर अपील की गई है। अनशन स्थल पर पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, सपा के वरिष्ठ नेता संदीप यादव भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


छात्रों के बीच पहुंचे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

- भारी बारिश के बीच शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बी.वी. छात्रसंघ भवन पहुंचे और उन्होंने अनशनकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि इविवि छात्रसंघ को नेताओं की नर्सरी माना जाता है और सरकार उसी नर्सरी को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने 25 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया। इस मौके पर उदय प्रकाश यादव, अखिलेश यादव, अवनीश यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, अजय सम्राट, विवेकानंद त्रिपाठी, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, आशीष पांडेय, अदील हमजा आदि मौजूद रहे।

एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने दिया समर्थन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं भारतीय राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख श्रीहरिबोरिकर ने बेली अस्पताल जाकर छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने इविवि छात्रसंघ के आंदोलन पर चर्चा की और अपना समर्थन भी दिया।

वीसी से मिलने के लिए अभी नहीं मिला समय
कुलपति से छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन अब तक समय नहीं मिला। संयुक्त संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक अतेंद्र सिंह को डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार और डॉ. राकेश सिंह ने पत्र लिखकर बताया है कि चीफ प्रॉक्टर छुट्टी पर गए हैं। वह शनिवार शाम तक वापस आएंगे और कुलपति को आपकी भावनाओं से अवगत कराएंगे। छात्रों का कहना है कि कुलपति उनसे मिलना ही नहीं चाहते और इविवि प्रशासन अब बहानेबाजी पर उतर आया है।

प्रियंका गांधी ने छात्रसंघ के समर्थन में किया ट्वीट
छात्रसंघ बहाली का समर्थन करते हुए प्रयंका गांधी वाड्रा ने ‘अमर उजाला’ की शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर को ट्वीट किया है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र 50 दिनों से आंदोलनरत हैं और पिछले छह दिनों से छात्रसंघ बहाली की मांग के साथ आमरण अनशन पर हैं। इनकी मांगे अनसुनी हैं और उनका दमन किया जा रहा है। भाजपा सरकार छात्र-छात्राओं से छात्रसंघ छीनने के लिए इतनी आतुर क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें