फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, लाठीचार्ज के खिलाफ राज्यपाल को भेजा पत्र

Wed, 18 Oct 2023 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में 17 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और नारेबाजी कर रहे छात्र विवेक कुमार पर पुलिस की मौजूदगी में चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह द्वारा लाठियों से पीटने की घटना को तानाशाही बताते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि में लाठीचार्ज के विरोध में डीएम दफ्तर में ज्ञापन सौंपते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों पर चीफ प्रॉक्टर द्वारा किए गए लाठीचार्ज की सपाइयों ने कड़ी निंदा करते हुए राज्यपाल को पत्र भेजा है। यह पत्रक बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपा गया। सपाइयों ने घटना की जांच कराकर चीफ प्रॉक्टर सहित लाठीचार्ज में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। 

विज्ञापन



केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में 17 अक्तूबर को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन और नारेबाजी कर रहे छात्र विवेक कुमार पर पुलिस की मौजूदगी में चीफ प्रॉक्टर राकेश सिंह द्वारा लाठियों से पीटने की घटना को तानाशाही बताते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसे तानाशाही करार देते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

ज्ञापन देने वालों में अनिल यादव सपा जिलाध्यक्ष गंगापार,  पप्पूलाल निषाद जिलाध्यक्ष यमुनापार, रविन्द्र यादव एडवोकेट महानगर महासचिव, राम अवध पाल, वजीर खान,रविन्द्र यादव, खिन्नी लाल पासी, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, सुशील यादव, विनोद गौतम, राधेश्याम भास्कर,योगेश पाल एडवोकेट, निरेन्द्र यादव एडवोकेट, गुलाब मौर्य, कपिल देव यादव एडवोकेट, अतहर हुसैन, कुलदीप यादव, शैलेन्द्र पाल, रोहित यादव एडवोकेट, जगदीश यादव, विशाल निषाद, बच्चा यादव, शिव चरण,मुलायम यादव, सत्यम, मानसिंह यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें