फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  कोविड के कारण सेमेस्टर परीक्षाएं भी स्थगित

Thu, 14 Jan 2021 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Allahabad University
विज्ञापन
कोविड के कारण जनवरी माह में प्रस्तावित इलाहाबाद विश्ववविद्यालय (इविवि) की सेमेस्टर परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं। हालांकि एमएससी कॉग्नेटिव साइंस के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी, क्योंकि इसमें छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है। वहीं, स्नातक की सत्र 2019-20 की बैक पेपर की परीक्षाएं पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


इविवि प्रशासन ने आठ जनवरी को स्नातक की सत्र 2019-20 की बैक पेपर परीक्षाओं और सत्र 2020-21 की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया था। सभी परीक्षाएं ऑफलाइन कराने की तैयारी थी। बैक पेपर की परीक्षाएं अमूमन अगस्त में आयोजित की जाती हैं, लेकिन इस बार कोविड के कारण परीक्षाएं तय समय पर नहीं कराई जा सकीं। परीक्षाएं पांच माह विलंब से होने जा रही थीं और 21 जनवरी से प्रस्तावित थीं, लेकिन इस बीच एएन झा हॉस्टल में दो कोरोना संक्रमितों और इविवि की एफसीआई बिल्डिंग में एक कोरोना संक्रमित मिल जाने से इविवि प्रशासन को बैक पेपर की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ गईं। 

अब सेमेस्टर की परीक्षाएं भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। एमबीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 28 जनवरी और बीएएलएलबी नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 30 जनवरी तक प्रस्तावित थीं। इन दोनों परीक्षाओं को अब स्थगित कर दिया गया है। हालांकि 15 से 22 जनवरी तक प्रस्तावित एमएससी काग्नेटिव साइंस तृतीय सेमेस्टर और 25 जनवरी से एक फरवरी तक प्रस्तावित एमएससी काग्नेटिव साइंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


एमबीए तृतीय सेमेसटर और एलएलबी नौवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी कुलपति को ज्ञापन देकर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी। विद्यार्थी चाहते हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा के लिए बाहर रहने वाले छात्रों को प्रयागराज आना होगा। हॉस्टल में रहने की अनुमति नहीं है। छात्र कहां रुकेंगे। साथ ही उनके कोरोना संक्रमित होने की आशंका भी बनी रहेगी। में इस बारे में इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कॉग्नेटिव साइंस की परीक्षा में केवल 15 विद्यार्थी हैं। इसलिए परीक्षा कराई जा रही है। सभी परीक्षार्थियों से बात कर ली गई है। बैक पेपर परीक्षाओं के साथ एमबीए तृतीय सेमेस्टर और एलएलबी नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गईं हैं। जल्द ही बैठक कर तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें