बीएफए में पांच जनवरी को सीधे प्रवेश
प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. संजय श्रीवास्तव के मुताबिक पांच जनवरी को बीपीए में सभी श्रेणी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय प्रवेश पत्र और प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्र और प्रमाण पत्र के साथ एक-एक छायाप्रति, स्नातक अंक पत्र मूल और छायाप्रति, आधार कार्ड, नवीन जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ और अन्य शैक्षिक और जरूरी दस्तावेज लाना हेागा।
गौरतलब है कि इस पाठ्यक्रम में निर्धारित सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आए थे। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीए के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था। बीए में कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इसके अलावा बीएफए में कुल नौ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।