पिछले माह पांच विभागों को मिल चुके हैं 48 शिक्षक
इविवि में आठ अप्रैल को हुई कार्य परिषद की बैठक में पांच विषयों में शिक्षकों के 48 पदों पर अभ्यर्थियों के अंतिम चयन पर मुहर लगाई गई थी। इनमें सेंटर ऑफ बिहेविअरल एंड कॉग्नेटिव साइंस (सीबीसीएस) में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक, सांख्यिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक, मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पांच, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सपेरिमेंटल मिनिरोलॉजी एंड पेट्रोलॉजी (एनसीईएमपी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन, अंग्रेजी विभाग में इंग्लिश एंड मॉर्डन यूरोपियन लैंग्वेजस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के सात एवं प्रोफेसर के दो और फ्रेंच, जर्मन एवं रशियन भाषा में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद पर चयन हुआ था।