फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि ने जारी किए सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि ने बृहस्पतिवार को सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। इन परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर-2019 में किया गया था। कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान ही कोविड-19 महामारी फैल गई और लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय खुलने के बाद अब सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन

इविवि के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों ने घर में ही मूल्यांकन का कार्य पूरा किया। सरकार से निर्देश मिलने के बाद परीक्षा नियंत्रक कार्यालय खुलते ही रिजल्ट तैयार किया गया और जारी कर दिया गया। इनमें एमवोक (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) पहले सेमेस्टर, एमएससी/एमए (एंथ्रोपोलॉजी) तीसरे सेमेस्टर, एमएससी (एग्रीकल्चर जूलॉजी) पहले सेमेस्टर, एमएससी (न्यूट्रीशनल साइंस) तीसरे सेमेस्टर, एमएससी (कंप्यूटर साइंस) तीसरे सेमेस्टर, एमएससी (बायो इंफॉर्मेटिक्स) पहले सेमेस्टर, एमकॉम तीसरे सेमेस्टर, एमबीए तीसरे सेमेस्टर, एमए (एजूकेशन) पहले एवं तीसरे सेमेस्टर, एमए (इकोनॉमिक्स) पहले सेमेस्टर, बीए (मीडिया स्टडीज) तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर, बीए (फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर, बीसीए तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर, बीवोक (मीडिया स्टडीज) पहले एवं पांचवें सेमेस्टर और बीवोक (फूड प्रोसेसिंग) पहले, तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के रिजल्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें