फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः पंत हॉस्टल में छापा, सभी 79 कमरे सील

Mon, 22 Apr 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
1 of 5
अहमद लॉज़ - फोटो : प्रयागराज।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में छापेमारी की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। भारी पुलिस बल, पीएसी एवं आरएएफ के जवानों की मौजूदगी में पुलिस अफसरों ने विश्वविद्यालय के पंत छात्रावास एवं एसडी जैन छात्रावास के साथ डेलीगेसी में भी छापेमारी की। इस दौरान पंत छात्रावास के सभी 79 कमरों में अवैध कब्जाधारक मिले। पुलिस ने जैसे ही सभी कमरे खाली कराने शुरू किए वहां छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर उनका रिनूवल नहीं कर रहा। काफी देर तक चले हो-हल्ले के बाद पुलिस ने हाईकोर्ट का हवाला देते हुए सभी कमरे खाली करा सील कर दिए।

कर्नलगंज सीओ श्रीश्चंद्र की अगुवाई में सुबह दस बजे से कई थानों के पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान शुरू हुआ। पुलिस बल सबसे पहले पंत हॉस्टल पहुंचा। यहां विश्वविद्यालय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की लेकिन, किसी भी छात्र के  पास वैध आवंटन पत्र नहीं मिला। छात्रों का कहना था उनके आवंटन का नवीनीकरण कराया जाना था मगर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर नहीं किया।

इसको लेकर काफी देर तक छात्रों एवं पुलिस अफसरों के बीच नोंकझोंक होती रही। पुलिस अधिकारियों ने हाईकोर्ट का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने से इंकार कर दिया। इसके बाद सभी 79 कमरों को पुलिस ने खाली कराकर उसको सील कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन सभी कमरों में अपना ताला लगा दिया। बता दें, कुछ दिनों पहले पीसीबी हॉस्टल में हत्या की वारदात के बाद हाईकोर्ट ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सख्त टिप्पणी की थी।

इसके बाद से ही पुलिस हरकत में आई और उसने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की। अभी तक ताराचंद व पीसीबी, जीएन झा समेत अन्य हॉस्टलों में कार्रवाई करते हुए करीब चार सौ से अधिक अवैध कब्जेधारकों को हटवाया जा चुका है। यहां से निकलकर पुलिस अधिकारी एसडी जैन छात्रावास पहुंचे लेकिन यह छात्रावास काफी दिनों से बंद पड़ा हुआ था। यहां पुलिस ने सभी 32 कमरे सील कर दिए।

अच्छे लॉज, अहमद लॉज एवं यादव लॉज में हुई तलाशी
इविवि के छात्रावासों में अवैध कब्जाधारकों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने डेलीगेसी में अड्डा जमाने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की तलाश शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने कटरा के एक एवं मम्फोर्डगंज के दो बड़े लॉजों में छापेमारी की हालांकि इन तीनों ही लॉजों में कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद नहीं हुईं। पुलिस सबसे पहले मम्फोर्डगंज स्थित अहमद लॉज पहुंची। यहां करीब 65 कमरे थे।

पुलिस ने इन सभी कमरों की तलाशी ली। सभी के वैध परिचय पत्र जांचे। इसके बाद पुलिस यादव लॉज पहुंची। यहां करीब 40 कमरों की तलाशी ली गई। यहां भी पुलिस को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। यहां से पुलिस कटरा स्थित अच्छे लॉज पहुंची। यहां करीब 150 कमरे थे लेकिन, अधिकांश कमरों में ताला बंद था। पुलिस ने मौजूद छात्रों से आईडी का मिलान करते हुए लॉज मालिक से आईडी थाने में जमा कराने को कहा है। सीओ श्रीश्चंद्रा के मुताबिक अल्लापुर, कटरा समेत अन्य स्थानों की डेलीगेसी में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डेलीगेसी में भी तलाशी अभियान चलाया जाएगा। सभी डेलीगेसीवासियों को अपने पास वैध परिचय पत्र रखना होगा। लॉज संचालकों से भी इसकी जानकारी ली जाएगी।
बृजेश श्रीवास्त, एसपी सिटी
विज्ञापन

2 of 5
pcb - फोटो : प्रयागराज
पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
विज्ञापन

3 of 5
hostel allahabad university - फोटो : प्रयागराज
छात्रों की किताबें फेंकवा दी गईं बाहर।

4 of 5
hostel allahabad university - फोटो : प्रयागराज
वीरान जैसी हो गई हॉस्टलों की दशा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hostel allahabad university - फोटो : प्रयागराज
हॉस्टलों के परिसर छात्रों की पुस्तकों से पटे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें