शुक्रवार को भी आधी रात अनशन स्थल पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। तब बड़ी संख्या में छात्रों के मौके पर इकट्ठा हो जाने के कारण पुलिस वहां से लौट गई थी। अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में रविवार को भी डीएसडब्ल्यू कार्यालय पर छात्रों का आमरण अनशन जारी रहा। छात्रों को अनशन से उठाने के लिए पुलिस देर रात वहां पहुंची तो उनकी छात्रों से तीखी बहस हो गई। छात्र फीस वृद्धि वापस होने तक आंदोलन करने पर अड़े हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी आधी रात अनशन स्थल पर पुलिस और छात्रों के बीच धक्कामुक्की हुई थी। तब बड़ी संख्या में छात्रों के मौके पर इकट्ठा हो जाने के कारण पुलिस वहां से लौट गई थी। अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत भी लगातार बिगड़ रही है। रविवार को भी डॉक्टरों की टीम ने अनशन पर बैठे छात्रों चंद्र प्रकाश, देवेंद्र आजाद और नितिन मलिक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। तीनों का वजन और शुगर लेवल लगातार कम हो रहा है।
रविवार को शाम सात बजे अनशन स्थल पर पहुंचे पुलिस के अफसरों से छात्रों से उठने के लिए कहा, लेकिन छात्र अड़े हैं कि पहले इविवि प्रशासन के लोग उनसे बात करें। उस वक्त पुलिस से छात्रों की हल्की झड़प भी हुई। देर रात पुलिस फिर अनशन स्थल पर पहुंची और छात्रों को अनशन से उठने के लिए कहा। छात्रों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।