फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटा-ऑक्टा को मिलाकर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का महासंघ बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटाने का स्वागत
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय अध्यापक संघ (ऑटा-ऑक्टा) की संयुक्त बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षक भर्ती पर रोक हटाए जाने प्रसन्नता व्यक्त की गई। ऑटा-ऑक्टा के पदाधिकारियों ने नए वर्ष में विवि आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान विवि एवं महाविद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल खराब करने वाले तत्वों और विवि की छवि खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ लड़ाई का संकल्प व्यक्त किया गया। विवि की छवि खराब करने वालों और सुधारात्मक कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने वालों की निंदा की गई। बैठक के दौरान ऑटा-ऑक्टा को मिलाकर विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों का महासंघ बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद ऑटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे ने बताया कि इस संबंध में दोनों संघों के अध्यक्ष एवं महासचिव इस संबंध में अपनी कार्यकारिणी और आमसभा में विचार करेंगे। इसके बाद शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श करके जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। दोनों संघों की अनुमति के बाद शिक्षकों की एक समिति महासंघ का संविधान का प्रारूप तैयार करेगी। इविवि इस सदर्भ में दिल्ली विवि अध्यापक संघ (डूटा) के संविधान से मदद लेगा। बैठक में इविवि एवं कॉलेजों में नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी होने के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में आटा अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे, महासचिव प्रो. शिवमोहन प्रसाद, ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह, महासचिव डॉ. उमेश प्रताप सिंह और हिंदी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें