19 जुलाई तक होगा पंजीकरण
एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स की तीसरी सूची में अनारक्षित वर्ग के लिए 156 व एससी वर्ग के लिए 115 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया 19 जुलाई तक चलेगी। वाणिज्य व व्यवसाय प्रशासन विभाग ने एमकॉम की दूसरी कटऑफ जारी करते हुए अनारक्षित वर्ग 154, ईडब्ल्यूएस 136, ओबीसी 133, एससी 110 व एसटी 98 अंक निर्धारित किए हैं। पंजीकरण 19 जुलाई तक और उसी दिन शाम पांच बजे तक शुल्क जमा करना होगा।
गणित विभाग की तीसरी सूची में अनारक्षित 142, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी 124, एससी 82 व एसटी 108 अंक तय किए गए हैं। एमएड की तीसरी कटऑफ में अनारक्षित 153 और एसटी 66 अंक निर्धारित किए गए हैं। काउंसलिंग शुक्रवार और शनिवार को होगी। सांख्यिकी विभाग की दूसरी सूची में अनारक्षित वर्ग 122, ईडब्ल्यूएस 100, ओबीसी 81.70 अंक निर्धारित किए गए हैं जबकि एससी और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग में एमए अंग्रेजी साहित्य की तीसरी कटऑफ में अनारक्षित वर्ग 188, ईडब्ल्यूएस 160, ओबीसी 152, एससी 100 व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। उर्दू विभाग की तीसरी मेरिट सूची में अनारक्षित वर्ग के लिए 100.30 अंक निर्धारित किए गए हैं जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
भौतिकी विभाग की तीसरी कटऑफ में अनारक्षित वर्ग 142, ईडब्ल्यूएस 118, ओबीसी 124, एससी 85 व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके अलावा संगीत (वोकल) में एमए व एमपीए के लिए तीसरी कटऑफ में अनारक्षित वर्ग के लिए 136 व ओबीसी के लिए 110 अंक या उससे अधिक निर्धारित किए गए हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में संचालित एमसीए पाठ्यक्रम की तीसरी कटऑफ मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अंग्रेजी व आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग ने एमए अंग्रेजी के नॉन-सब्जेक्ट श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पात्रता परीक्षा (एलिजिबिलिटी टेस्ट) का कार्यक्रम घोषित किया है।
आईपीएस की ओर से जारी तीसरी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 166 या उससे अधिक, ईडब्ल्यूएस के लिए 140 या उससे अधिक व ओबीसी वर्ग के लिए 142 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। एससी और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 20 जुलाई को दोपहर दो बजे तक प्रवेश से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।