अच्छी और बुरी दोनों बातों का नियमित करेंगे निरीक्षण
राज्यपाल ने शिक्षकों से कहा कि वे मेधावी विद्यार्थियों को कमजोर छात्रों के साथ जोड़ें, ताकि वे उन्हें पढ़ाकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी हैंडराइटिंग भी बेहतर अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर निरीक्षण करने की सलाह देते हुए कहा कि जब छत पर उगी घास तक नजर नहीं आएगी तो गंदगी और कमियां कैसे दिखेंगी। इसलिए अच्छी और बुरी दोनों बातों का नियमित निरीक्षण आवश्यक है।
उन्होंने बच्चों को इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि 'वंदे मातरम' का अर्थ, उसका इतिहास और उसे किसने लिखा, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को अवश्य दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक गतिविधियों और संग्रहालय जैसे संस्थानों के माध्यम से बच्चे अधिक प्रभावी ढंग से सीखते हैं, इसलिए ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।
राज्यपाल ने बच्चों को अच्छी तरह पढ़ने, स्वस्थ रहने और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छा जीवन बनाना प्रत्येक बच्चे के अपने हाथ में है। अंत में उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा, आप सभी भारत के अंगरक्षक बनिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।