फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भरीं, बीए में 40 फीसदी सीटों पर हुए हैं दाखिले

Sun, 15 Sep 2024 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि में बीकॉम की तकरीबन 600 सीटें हैं, जिनमें से 350 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, संघटक महाविद्यालयों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का दबाव है। ऐसे में कटऑफ तेजी से नीचे आ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम की आधी से अधिक सीटें भर चुकी हैं। वहीं, बीए में तकरीबन 40 फीसदी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कई पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार को नए कटऑफ जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


इविवि में बीकॉम की तकरीबन 600 सीटें हैं, जिनमें से 350 सीटें भर चुकी हैं। वहीं, संघटक महाविद्यालयों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का दबाव है। ऐसे में कटऑफ तेजी से नीचे आ रहे हैं। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में तो बीए, बीकॉम और बीएससी गणित में बिना किसी कटऑफ के सीयूईटी में शामिल सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम देर से जारी होने के कारण इस बार सत्र काफी पिछड़ गया है। इविवि के सभी विभागों और संघटक महाविद्यालयों से कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 सितंबर से पहले पूरी कर ली जाए, ताकि अक्तूबर से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके। सत्र पिछड़ने के कारण नए अभ्यर्थियाें की वार्षिक परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में प्रवेश के लिए कटऑफ

बीए- अनारक्षित 472 से 488, ओबीसी 428 से 471, एससी 380 से 471, ईडब्ल्यूएस 434 से 471, एसटी सभी
बीपीए- अनारक्षित 150, ओबीसी 113, ईडब्ल्यूएस 120, एससी 58

बीए मीडिया स्टडीज- अनारक्षित 327, ओबीसी 293, ईडब्ल्यूएस 301, एससी 213
बीसीए-एमसीए (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) - अनारक्षित 421, ईडब्ल्यूएस 396, ओबीसी 371, एससी 271, एसटी 34

बीवोक- ओबीसी 311, एससी 224
बीसीए-एमसीए (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)- अनारक्षित 419, ओबीसी 372, एससी 318, एसटी 190

बीएएलएलबी- अनारक्षित 472, ओबीसी 425, ईडब्ल्यूएस 467, एससी 380, कर्मचारी/शिक्षक पाल्य 115

ईश्वर शरण में 17 सितंबर के लिए कटऑफ
बीए- अनारक्षित 75, एससी-एसटी सभी

बीकॉम- अनारक्षित 190, ओबीसी 100, एससी-एसटी सभी
बीएससी मैथ्स- अनारक्षित 80, एससी-एसटी सभी

बीएससी बायो- अनारक्षित 120, एससी-एसटी सभी

एडीसी में 17 सितंबर के लिए कटऑफ
कीडगंज परिसर

बीकॉम (केवल छात्र)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र
बीए (केवल छात्र)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र

बीएससी (छात्र एवं छात्राएं)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्र
जीरो रोड परिसर

बीकॉम (केवल छात्राएं)- अनारक्षित 80 या अधिक
बीए (केवल छात्राएं)- सीयूईटी में शामिल सभी छात्राएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें