फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : यूजी प्रवेश के लिए 50 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन, कल अंतिम मौका

Fri, 25 Jul 2025 02:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन किया। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार शाम तक 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी ने रजिस्ट्रेशन किया। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित है। इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तक स्नातक प्रवेश के लिए 50679 अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए हैं और इनमें से 35972 अभ्यर्थियों ने फीस जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को ही काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे।

विज्ञापन

पीजी प्रवेश के लिए चार पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत चार प्रमुख पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। एमए शिक्षाशास्त्र में प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 112, ओबीसी का 93, एससी का 88, एसटी का 44 व ईडब्ल्यूएस का 95 अंक है। एमए/एमएससी मनोविज्ञान में अनारक्षित का 213, ओबीसी का 184, एससी का 142, एसटी का 102 व ईडब्ल्यूएस का 190 अंक, एमए संस्कृत में अनारक्षित का 156, ओबीसी का 110, ईडब्ल्यूएस का 134.3 अंक और एमएससी रूरल टेक्नोलाजी में अनारक्षित का 138.6 अंक व एससी का कटऑफ 49.3 अंक है।
विज्ञापन

एसएस खन्ना ने जारी की बीएड की दूसरी मेरिट

एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को शुक्रवार सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक महाविद्यालय में रिपोर्ट करनी है। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 25 से 27 जुलाई तक का समय दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार, कला वर्ग में सामान्य का कटऑफ 110 अंक निर्धारित किया गया है जबकि ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थी मेरिट में हैं। वहीं, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में सभी श्रेणी के अभ्यर्थी मेरिट में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें