फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

allahabad University : प्रवेश के लिए दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 25 को

Fri, 21 Jan 2022 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेडिकल परीक्षण के बाद अर्ह अभ्यर्थियों की सूची प्रवेश प्रकोष्ठ को भेजी जाएगी और इसी आधार पर दिव्यांग कोटे के तहत दाखिले होंगे। मेडिकल परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है।
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के तहत दिव्यांग कोटे के प्रवेश के लिए 25 जनवरी को दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। कोराना के कारण विश्वविद्यालय बंद होने से मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह की ओर से मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन



मेडिकल परीक्षण के बाद अर्ह अभ्यर्थियों की सूची प्रवेश प्रकोष्ठ को भेजी जाएगी और इसी आधार पर दिव्यांग कोटे के तहत दाखिले होंगे। मेडिकल परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना है।


एलएलबी एवं एलएलम के लिए दोपहर अपराह्न डेढ़ से ढाई बजे तक, एमएड, एमबीए एवं एमकॉम के लिए अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक और इंस्टीट्यूट ऑफ  प्रोफेशनल स्टडीज (आइपीएस) के तहत यूजी एवं पीजी के सभी पाठ्यक्त्रस्मों, बैचलर आफ  फाइल आर्ट (बीएफए) एवं स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों के लिए दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों को अपराह्न तीन से 4.30 बजे के बीच डीएसडब्ल्यू कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
विज्ञापन



सीएमपी में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश आज
सीएमपी डिग्री कॉलज में बीए, बीएससी एवं बीकॉम में 22 जनवरी को ऑनलाइन प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार बीए में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 127.30 या अधिक अंक पाने वाले छात्र प्रवेश ले सकते हैं। साथ ही एसटी वर्ग की सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित कर दी गई हैं।


एससी वर्ग में 90 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। वहीं, बीएससी एवं बीकॉम में एसटी वर्ग की सीटें भी एससी वर्ग में परिवर्तित की गईं हैं बीएस जीव विज्ञान में एससी वर्ग में 66 या अधिक अंक, बीएससी गणित में 104 या अधिक अंक पाने वाले और बीकॉम में एससी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।


एसपीएम कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश 24 को
श्याम प्रसाद मुखर्जी (एसपीएम) महाविद्यालय में बीकॉम में 24 जनवरी को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। ओबीसी वर्ग में 103 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 104 या अधिक अंक पाने वाले और एससी-एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें