ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए छात्रों ने गिनाए कारण
- ऑनलाइन परीक्षाओं के दौरान तकनीकी दिक्कत के कारण बार-बार कनेक्शन कटने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ
- ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन निर्धारित समय के अनुसार न होने के कारण छात्र अक्सर कक्षाओं से वंचित रह जाते थे
- विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं तो शुरू हो गईं, लेकिन पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिला है
- विश्वविद्यालय खुलने के बाद आंदोलन के कारण आए दिन ऑफलाइन कक्षाएं भी ठप रहती हैं
‘अभी कुल आवेदनों की गिनती नहीं हुई है। इविवि के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में शनिवार को 560 छात्रों ने अपने आवेदन जमा किए। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिए जा रहे हैं।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि