फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में गरमाया विश्वविद्यालय का माहौल

Tue, 09 Jan 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
विज्ञापन
ठंड के मौसम में विश्वविद्यालय का माहौल गरमाया हुआ है। एबीवीपी के तीन छात्र नेताओं के निष्कासन के विरोध में छात्रों ने आठ जनवरी को कुलपति और चीफ प्रॉक्टर के घेराव करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को न तो कुलपति और न ही चीफ प्रॉक्टर अपने कार्यालय आए। हालांकि छात्र नेताओं ने छात्र संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बैठक की और इसके बाद सभी चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने वहां से अनुशासन समिति के उस निर्णय की प्रतिलिपि प्राप्त की, जिसमें तीन छात्रों के निष्कासन को बरकरार रखने का फैसला हुआ है। इसके साथ ही छात्र नेताओं ने अनुशासन समिति की उपस्थिति पंजिका भी वहां से प्राप्त की।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे सोमवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल होने चित्रकूट चले गए थे जबकि कुलपति प्रो. आरएल हांगलू विश्वविद्यालय ही नहीं आए। छात्र ने कुलपति के आवास और दफ्तर के घेराव की चेतावनी दे रखी थी, सो आवास और कार्यालय के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी। कुलपति और चीफ प्रॉक्टर के परिसर में न आने के कारण छात्र संघर्ष संयुक्त मोर्चा को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करना पड़ा लेकिन मोर्चा की बैठक में छात्रों ने कुलपति पर जमकर निशाना साधा। छात्रों ने विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों में हो रही शिक्षक भर्ती पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं हो रही है।

अगर इस पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में छात्रों का ही भविष्य प्रभावित होगा। छात्रों ने कहा कि इससे पहले अनुसूचित जाति आयोग ने भी नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया रोकने की मांग की थी। अब बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने भी मानव संसान विकास मंत्रालय की ओर से जांच कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में कुलपति अपनी वैधानिक एवं नैतिक शक्तियां खो चुके हैं। छात्रों ने कहा कि जल्द ही भर्तियों में धांधली के खिलाफ व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में आनंद कुमार सिंह ‘निक्कू’, नीरज प्रताप सिंह, राजनीश सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, अश्विनी मौर्या, विनोद तिवारी, आशीष शुक्ला, रूपेश मौर्या, अजीत दुबे, अभिषेक चौहान, हरिनाम सिंह, संदीप कुमार, अंशुल यादव, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें