इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने सत्र 2025-26 की बीए, बीएससी (फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस सहित) और बीकॉम भाग-दो व भाग-तीन के विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा की तारीख जारी की है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने सत्र 2025-26 की बीए, बीएससी (फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस सहित) और बीकॉम भाग-दो व भाग-तीन के विद्यार्थियों के लिए अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) परीक्षा की तारीख जारी की है। परीक्षा नियंत्रक (कार्यवाहक) प्रो. विष्णु पी श्रीवास्तव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अंक सुधार परीक्षाएं 20 से 23 अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन
बीए व बीएससी भाग-तीन की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह सात बजे से 10 बजे तक होंगी। 20 अगस्त को प्रथम प्रश्नपत्र, 21 अगस्त को द्वितीय, 22 अगस्त को तृतीय व 23 अगस्त को चतुर्थ प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
बीए व बीएससी भाग-दो की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 20 अगस्त को प्रथम, 21 अगस्त को द्वितीय व 22 अगस्त को तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
बीकॉम भाग-दो और तीन के सभी समूहों के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 22 व द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा 23 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबद्ध डिग्री कॉलेजों की परीक्षाएं उनके परिसर में होंगी।