केपी इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो बड़े सपने देखने का साहस करते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।
केपी इंटर कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि जो बड़े सपने देखने का साहस करते हैं, वही जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 150 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में बातचीत की।
उन्होंने एक छात्र से पूछा कि वह आगे क्या बनना चाहता है। छात्र ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया मैं वैज्ञानिक बनना चाहता हूं। छात्र का जवाब सुनकर डीएम ने उसकी सराहना की और कहा कि ऐसे ही बड़े लक्ष्य तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सपना तभी साकार होता है, जब उसके पीछे निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन हो। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी और केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। अतिथियों ने मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।