फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University :  मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र

Sat, 24 Sep 2022 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रों ने फीस वृद्धि की वापस की मांग को लेकर शाम सात बजे के आसपास मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर छात्रसंघ भवन से केपीयूसी हॉस्टल, केंद्रीय पुस्तकालय होते हुए कुलपति कार्यालय तक जुलूस निकाला और इविवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
Prayagraj News : मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वद्धि के विरोध में शनिवार को सैकड़ों छात्र मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर सड़क पर उतर और जुलूस निकाला। इससे पूर्व कांग्रेस और बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन



छात्रों ने फीस वृद्धि की वापस की मांग को लेकर शाम सात बजे के आसपास मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर छात्रसंघ भवन से केपीयूसी हॉस्टल, केंद्रीय पुस्तकालय होते हुए कुलपति कार्यालय तक जुलूस निकाला और इविवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पूर्व प्रो. शुमशुल इस्लाम और पीएसओ (आइसा) से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कमल कृष्ण राय ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।


वहीं, कांग्रेस के महानगर अध्यख प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में और बसपा के उपकारा बवारा के नेतृत्व में अनशन स्थल पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने अपना समर्थन किया। अनशन में छात्र नेता अजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, अजय पांडेय बागी, सारस्वत नितिन भूषण, सिद्धार्थ गोलू शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें