फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : 18 वर्ष बाद घर पहुंचे बेटे को पिता ने किया पुलिस के हवाले, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 24 Sep 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाके के गधिना के उधमपुर गांव के रहने वाले मोहनलाल ने अपने बेटे ओम प्रकाश की शादी करीब 20 वर्ष पहले मंजू देवी के साथ की थी। इस दौरान मंजू देवी ने दो बच्चे का भी जन्म दिया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता जिस बेटे को एक क्षण भी आंखों से ओझल नहीं करना चाहता, उसी ने अपने जिगर के टुकड़े को 18 वर्ष बाद घर पहुंचने पर सीने से लगाने के बजाय पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सोरांव थाना क्षेत्र के गधिना गांव की है। 

विज्ञापन



इलाके के गधिना के उधमपुर गांव के रहने वाले मोहनलाल ने अपने बेटे ओम प्रकाश की शादी करीब 20 वर्ष पहले मंजू देवी के साथ की थी। इस दौरान मंजू देवी ने दो बच्चे का भी जन्म दिया। इस बीच कारणों ओमप्रकाश करीब 18 वर्ष पहले अपने परिवार और गांव को छोड़कर गुजरात चला गया और राजकोट जिले में रहने लगा। वहां रोजी रोटी के साथ पड़ोस के रहने वाले बलिया जनपद की एक युवती से प्रेम करने लगा।  कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली।


शुक्रवार को ओम प्रकाश दूसरी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव गधिना ऊधमपुर पहुंचा तो मालूम चला कि उसकी पहली पत्नी मंजू देवी की मौत हो चुकी है। ओमप्रकाश के पिता मोहनलाल अभी जीवित हैं। 18 वर्ष बाद मोहनलाल का अपने बेटे ओम प्रकाश को दूसरी पत्नी के साथ देखकर खून खौल उठा। इसके बाद वह सोरांव थाने पहुंचा और अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ओमप्रकाश तथा उसकी पत्नी को थाने में  बैठा रखा। ओमप्रकाश का पिता मोहनलाल अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार करता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें