फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि : यूजी में विदेशी छात्र कोटे का प्रवेश 27 सितंबर तक, नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी

Fri, 22 Sep 2023 03:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति ने बताया कि विदेश छात्र कोटा, एनआरआई अभ्यर्थियों के स्नातक के पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए, बीफए, आईपीएस) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर थी, जिसके बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इविवि में सत्र 2023-24 के तहत स्नातक में विदेशी छात्र एवं एनआरआई छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.जेके पति ने बताया कि विदेश छात्र कोटा, एनआरआई अभ्यर्थियों के स्नातक के पाठ्यक्रमों (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीपीए, बीफए, आईपीएस) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर थी, जिसके बढ़ाकर 27 सितंबर कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने विभागों को 22 सितंबर तक परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। यह मियाद शुक्रवार को पूरी हो जाएगी। हालांकि, ज्यादातर विभागों में 90 फीसदी से अधिक सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं और अब केवल कोटे की सीटों पर प्रवेश बाकी रह गए हैं। इसके अलावा इविवि में नौ पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए कटऑफ बृहस्पतिवार को जारी कर दिए गए, जिनके तहत 22 सितंबर से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी।

कटऑफ इस प्रकार हैं

-बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी: अनारक्षित 68.92, ओबीसी 68.91, एससी 68.8, ईडब्ल्यूएस 65

-बीसीए: अनारक्षित 425, ओबीसी 340, एससी 150, ईडब्ल्यूएस 348, एसटी, कर्मचारी/शिक्षक पाल्य कोटा सभी
-बीकॉम: अनारक्षित 365, ओबीसी 288, एससी 179, ईडब्ल्यूएस 308, एसटी सभी, लिस्ट में शामिल कर्मचारी/शिक्षक पाल्य कोटा, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित

-बीएससी बायो: अनारक्षित 496, ओबीसी 431, ईडब्ल्यूएस 419.95, लिस्ट में शामिल कर्मचारी/शिक्षक पाल्य कोटा, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित
- बीवोक फूड प्रोसिंग टेक्नोलॉजी: अनारक्षित 298.85, ओबीसी 236.97, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, कर्मचारी/पाल्य कोटा सभी

- बीवोक मीडिया प्रोडक्शन: अनारक्षित 100, ओबीसी, एसटी सभी
- पांच वर्षीय बीएससी-एमएससी फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस: अनारक्षित 453.98, ओबीसी 349.33, एससी 232.78, एसटी 279.98, ईडब्ल्यूएस 372.85

- पांच वर्षीय पर्यावरण अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन: अनारक्षित 325.33
- बीएससी मैथ्स: लिस्ट में शामिल कर्मचारी/शिक्षक पाल्य कोटा, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित अभ्यर्थी

कॉलेजों में प्रवेश

सीएमपी डिग्री कॉलेज-22 सितंबर को बीएएलएल में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 454, बीए के लिए 324, बीकॉम के लिए 229, बीएससी बायो के लिए 253, बीएससी मैथ्स के लिए 360, बीसीए के लिए एससी वर्ग का कटऑफ 60, पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए डाटा साइंस में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग का न्यूनतम कटऑफ 100, ओबीसी का 59, ईब्डयूएस का 59 अंक निर्धारित है। इस पाठ्यक्रम में एससी एवं एसटी वर्ग के सभी और बाकी अन्य पाठ्यक्रमों में एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज- 22 सितंबर को बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए ओबीसी वर्ग का कटऑफ 440, एससी वर्ग का 400, ईडब्ल्यूएस का 440, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीकॉम के लिए ओबअीसी वर्ग का 175, एससी वर्ग का 40, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी, बीएससी बायो के लिए अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 215, बीएससी मैथ्स के लिए 270, बीए के लिए 250 अंक निर्धारित है।
विज्ञापन

एडीसी में आज से शुरू हो सकती है प्रवेश प्रक्रिया

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में पहली बार स्नातक में ऑनलाइन प्रवेश होंगे। कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.अतुल कुमार सिंह के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रयास यही है कि 22 सितंबर को स्नातक प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर काउंसलिंग शुरू करा दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें