परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 15 जून को पहली पाली में प्रस्तावित अंग्रेजी साहित्य एवं अंग्रेजी भाषा की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा और दूसरी पाली में प्रस्तावित गणित एवं वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है।
बुधवार को परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस जारी कर बताया कि इविवि और संघटक महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार यानी 16 जून को प्रस्तावित स्नातक तृतीय वर्ष की अंग्रेजी साहित्य एवं अंग्रेजी भाषा की तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा और दूसरी पाली में प्रस्तावित गणित एवं वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जाती है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष की 17 जून को प्रस्तावित दोनों पालियों की परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम एवं समय के अनुसार होंगी।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। मंगलवार को सर्वर की गड़बड़ी के चलते परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होने परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो विवि प्रशासन ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ विवि प्रशासन ने बुधवार को इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की बुधवार को प्रस्तावित स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। वहीं बुधवार को विवि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक